हिंदी
एसटीएफ ने मुंबई के दो वांछित धरे
लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने शनिवार को हत्या के आरोप में मुंबई के दो वांछितों को यूपी के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। दोनों अभियक्तों को मुंबई ले जाने के लिए ट्राजिस्ट रिमाण्ड की कार्यवाही की जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुखप्रीत सिंह पुत्र निरमल सिहं एम्पलाईस कालोनी रतिया, और गुरप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम सकरपुरा झाज्जर, जनपद फतेहबाद हरियाणा के रूप में हुई है।
एसटीएफ ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी घंटा गोल चक्कर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से की है। दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ थाना एन०आर०आई० सागरी नवी मुम्बई पर मु०अ०सं० 218/25 धारा 103 (1), 61 (2) में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है।
पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त घण्टा गोल चक्कर, थाना सूरजपुर क्षेत्र में खड़े हैं जो कही जाने की फिराक में हैं। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्तों को दबोचने के लिए जाल बिछाया और बताये जगह पर दबिश दी और अभियुक्त सुखप्रीत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी उम्र 24 साल है और वह कक्षा 12 पास है। उसको मॉडलिग करने का शौक था, जिसके चलते वह अपने मामा के लडके गुरप्रीत सिंह के साथ वर्ष 2022 में मुम्बई चला गया था।
अभियुक्त सुखप्रीत सिंह की नवी मुम्बई में रहने के दौरान वहाँ पर सैलून की दुकान चलाने वाली जनपद गाजियाबाद निवासी एक महिला से मुलाकात हुई थी। अभियुक्त सुखप्रीत सिंह ने उक्त महिला के कहने पर 05 लाख रूपये में एक महिला की हत्या करने की योजना बनाई। इस षडयंत्र में सुखप्रीत सिंह अपने मामा के लडके गुरप्रीत को साथ लेकर इस घटना को अंजाम दिया था।
विवेचना में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि इस हत्या की सुपारी मृतका के पति किशोर सिंह द्वारा ही दी गयी थी। अभियुक्त सुखपीत ने ऑनलाइन चाकू एवं मास्क मंगाकर पूर्ण रूप से रैकी करने के उपरान्त दिनांक 18-05-2025 की रात्रि में सड़क पर जाते समय किशोर सिंह की पत्नी का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर में मामला दर्ज किया गया। नवी मुम्बई पुलिस अभियुक्तों का ट्राजिस्ट रिमाण्ड प्राप्त कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
Location : Lucknow
Published : 24 May 2025, 7:37 PM IST