हिंदी
छांगुर बाबा पर ATS ने कसा शिकंजा (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: यूपी एटीएस ने शुक्रवार को अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट के सरगना छांगुर बाबा पर शिकंजा कस दिया है। एटीएस की टीम छांगुर के सीरिया कनेक्शन और स्विस बैंक के खातों की भी जांच कर रही है।
हालांकि, छांगुर और उसके आठ साथियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं लेकिन छांगुर के सीरिया लिंक और उसके करीबी नवीन रोहरा के स्विस बैंक खातों की जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। एटीएस अब छांगुर के सीरिया लिंक और उसके करीबी नवीन रोहरा के स्विस बैंक की जांच कर रही है।
अभी तक कि जांच में जो पता चला है उसके मुताबिक, नवीन रोहरा एक शिपिंग कंपनी से जुड़ा था। उस शिपिंग कंपनी का मालिक सीरिया का रहने वाला है। इसी कंपनी के जरिए नवीन रोहरा को करोड़ों रुपए भी मिले थे। माना जा रहा है कि इसी रकम से छांगुर सिंडिकेट ने बलरामपुर में जमीनें में खरीदी।
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के आरोपी की पत्नी खुशी दुबे का रिजल्ट आउट
एसटीएफ की जांच में नवीन रोहरा के तीन स्विस बैंक खातों की जानकारी भी मिली। ATS को शक है कि यह शिपिंग कंपनी मात्र मुखौटा थी। माना जा रहा है कि इस शिपिंग कंपनी के जरिए नवीन रोहरा के विदेशी बैंक खातों में भेजी गई रकम के अवैध धर्मांतरण में इस्तेमाल किया गया।
मात्र सातवीं पास नवीन रोहरा के करोड़ों रुपए कमाने की बात भी शक पैदा कर रही है। ये रकम कई खातों से रूट होकर नवीन रोहरा के स्विस बैंक के खातों में भेजी गई। फिर इसी रकम को भारत मंगा कर जमीनें खरीदी गई।
बंगाल में SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानें क्या बोले CJI सूर्यकांत
पुलिस जांच में अब तक करीब 100 करोड़ से अधिक रकम खपाने के सुराग मिले हैं। बता दें कि नवीन की पत्नी नीतू रोहरा की 13.02 करोड़ रुपए की संपत्तियों को ईडी ने ज़ब्त भी किया था। ईडी जांच में भी छांगुर और नवीन रोहरा ने संदिग्ध स्रोतों से करोड़ों रुपए हासिल करने की बात सामने आई थी। अब ATS छांगुर सिंडिकेट के सीरिया लिंक और स्विस बैंक खतों की जांच शुरू कर दी है।
Location : Lucknow
Published : 24 April 2026, 3:19 PM IST