हिंदी
खुशी दुबे ने प्रथम श्रेणी में पास की इंटरमीडिएट परीक्षा (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Kanpur: यूपी के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी खुशी दुबे ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 12वीं परीक्षा में 60.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
परिणाम घोषित होने के बाद खुशी ने अपनी सफलता पर हर्ष जताया। उन्होंने भविष्य में कानून की पढ़ाई कर वकील बनने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि मानसिक दबाव और पारिवारिक मुश्किलों के बावजूद मेरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर था। खुशी दुबे ने बताया कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे वह अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकती हैं।
खुशी दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर संघर्ष और लक्ष्य के प्रति जुझारूपन को दिया।
गौरतलब है कि बिकरू कांड में सात पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी, मुख्य आरोपी विकास दुबे की मौत मुठभेड़ के दौरान हो गई थी। वर्ष 2020 में हुए बिकरू कांड के बाद खुशी दुबे का नाम आरोपी के रूप में सामने आया था। उनकी शादी घटना से ठीक तीन दिन पहले गैंगस्टर अमर दुबे से हुई थी, जो बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
घटना के बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 30 महीने जेल में रहने के बाद अदालत से जमानत मिलने पर खुशी ने फिर से पढ़ाई शुरू की। उन्होंने इंटरमीडिएट में दाखिला लेकर अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया और अब परीक्षा पास कर ली है।
यह घटना 2 जुलाई, 2020 की रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हुई थी इसीलिए इसे बिकरू कांड कहा जाता है। इस कांड का मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे था, जिस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे। उस रात पुलिस की एक टीम विकास दुबे को गिरफ्तार करने उसके घर दबिश देने गई थी लेकिन विकास और उसके गुर्गों ने घर की छतों से पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।
इस मुठभेड़ में एक क्षेत्राधिकारी (CO) सहित 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। फिर घटना के कुछ दिनों बाद विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया, लेकिन कानपुर लाते समय कार पलटने के बाद वो भागा और पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इस पूरे मामले में विकास के कई साथी भी मारे गए और कई (जिनमें खुशी दुबे भी शामिल थीं) जेल भेजे गए।
Location : Kanpur
Published : 24 April 2026, 12:57 PM IST