नैनीताल में आदमखोर तेंदुए ने ली युवक की जान, गांव में दहशत

नैनीताल जिले में आदमखोर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भीमताल ब्लॉक एक आदमखोर ने युवक को निवाला बना दिया। इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Nainital:  जिले के ग्रामीण इलाकों में आदमखोर जानवरों का खौफ आए दिन बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। तीन दिन पहले ज्योली गांव में एक महिला को अपना शिकार बनाने के बाद अब भीमताल ब्लॉक के भदयूनी गांव में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 30 वर्षीय युवक को आदमखोर ने मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार भदयूनी गांव निवासी कमल सिंह बिष्ट, पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट, गुरुवार शाम घर के आसपास काम कर रहे थे, तभी अचानक लापता हो गए। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों में हड़कंप मच गया। रातभर परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

नैनीताल में आस्था का केंद्र, यहां प्रकृति की गोद में पूरी होती है संतानों की मनोकामना

गांव में पसरा मातम

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर सघन खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद गांव से दूर जंगल के भीतर कमल सिंह का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि आदमखोर ने ही उन्हें निशाना बनाया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में दहशत साफ महसूस की जा रही है।

घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी नाराजगी जताई है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि एक दिन पहले ही क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद एक और जान बचाई जा सकती थी।

नैनीताल में आस्था का केंद्र, यहां प्रकृति की गोद में पूरी होती है संतानों की मनोकामना

ग्रामीणों ने की ये मांग

लगातार हो रहे हमलों के बीच ग्रामीण अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने और आदमखोर को पकड़ने की मांग की है, ताकि इलाके में फिर से सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

Location :  Nainital

Published :  24 April 2026, 5:15 PM IST

Advertisement