हिंदी
एसटीएफ ने हत्या के आरोपी को दबोचा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Lucknow: यूपी एसटीएफ ने शनिवार को हत्या के आरोप में वाछिंत को जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया है। प्रतापगढ पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परमेश पटेल पुत्र नन्दन पटेल निवासी ग्राम औना थाना सलोन जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।
एसटीएफ ने आरोपी की गिरफ्तारी बाराजोड टोल प्लाजा थाना क्षेत्र अकबरपुर कानपुर देहात से शनिवार शाम को की।
जानकारी के अनुसार काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें मिल रही थी। इस बाबत एसटीएफ की विभिन्न टीमों को सूचना संकलन के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में श्री दिनेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ०, लखनऊ के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुरस्कार घोषित फरार अपराधियो के सम्बन्ध में सूचना संकलन की जा रही थी।
एसटीएफ की टीम इलाके में गस्त पर थी। इस दौरान एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना नबाबगंज जनपद प्रतापगढ में वांछित अभियुक्त परमेश पटेल कानपुर देहात में मौजूद है। सूचना को पुख्ता करने के बाद एसटीएफ टीम ने बाराजोड टोल प्लाजा थाना क्षेत्र अकबरपुर कानपुर देहात से अभियुक्त परमेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2017 से राजनीति में सक्रिय है, जिसका प्लास्टिक के पाइप बनाने का कारखाना भी है। रिश्तेदारी में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की हत्या हुई थी। इस घटना के सम्बन्ध में 2 फरवरी थाना नबाबगंज जनपद प्रतापगढ में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें तीन अभियुक्त महेन्द्र सिंह चौहान, शिवकुमार और विशाल को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
तौफीक और उमाश्याम ने 10 मार्च को कोर्ट में सरेन्डर कर दिया। विवेचना के दौरान परमेश पटेल प्रकाश में आया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रायबरेली, प्रतापगढ़ में कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना नबाबगंज जनपद प्रतापगढ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की आगे की जानकारी में जुट गई है।
Location : Lucknow
Published : 12 April 2026, 1:09 PM IST