कानपुर देहात में बिजली व्यवस्था चरमराई, 200 गांवों में छाया अंधेरा, मचा हाहाकार

जनपद कानपुर देहात में गुरुवार दोपहर को विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई, जिससे कस्बे सहित करीब दो सौ गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के कस्बा झींझक स्थित न्यू बिजली घर से संचालित विद्युत आपूर्ति गुरुवार दोपहर अचानक ठप हो गई, जिससे कस्बे सहित करीब दो सौ गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसलिए छाया 200 गांवों में अंधेरा

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कस्बा झींझक के अक्षयवट धाम के समीप पश्चिमी रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रही 33/11 केवी विद्युत लाइन का केबिल बक्सा अचानक जल गया। इस तकनीकी खराबी के चलते झींझक कस्बा समेत आसपास के लगभग 200 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

KKR vs SRH IPL 2026 Live Updates: आईपीएल में हैदराबाद की पहली जीत, 65 रनों से जीता मुकाबला

बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान

बिजली गुल होते ही घरों में लगे पंखे-कूलर बंद हो गए, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। वहीं कई गांवों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को भी बिजली न होने से नुकसान उठाना पड़ा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारी 

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम में जितेंद्र पाल, रोहित शुक्ला, गुल मोहम्मद, मुकेश पाठक, सुशील अवस्थी, उमेश सिंह और शाहरुख शामिल रहे। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए खराब केबिल बक्से की मरम्मत का कार्य शुरू किया।

लोकसभा में गरजे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, बोले- सरकार बहुमत को सेना के मनोबल तोड़ने के लिए कर रही है इस्तेमाल

साढ़े चार घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल

करीब साढ़े चार घंटे की मेहनत के बाद शाम लगभग छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना ने विद्युत व्यवस्था की जर्जर स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Location : 
  • Kanpur Dehat

Published : 
  • 3 April 2026, 1:02 AM IST

Advertisement