Live Now

KKR vs SRH IPL 2026 Live Updates: कोलकाता-हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी? ईडेन गार्डन्स में कड़ा मुकाबला; जानिए ताजा अपडेट

IPL 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरी हैं। हर बॉल, विकेट और हर बड़े मोमेंट का ताजा अपडेट, लाइव स्कोर और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी के लिए पढे़ं

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 2 April 2026, 7:10 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 02 Apr 2026 08:02 PM (IST)

      पावरप्ले में हैदराबाद का कमाल, हेड आउट

      पावरप्ले मे हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा करा दिया। हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते ताबाड़तोड़ 44 रन जड़े और त्यागी की बॉल पर लोंग ऑन पर कैच थमा दिया। इस समय ईशान और अभिषेक क्रीस पर है और 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 84 रन पर एक विकेट हैं।

    • 02 Apr 2026 07:49 PM (IST)

      ईडन पर अभिषेक का गरजता बल्ला

      ईडन गार्डन पर पिछले साल जनवरी में अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत में 232 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए थे। पर उस मैच के अलावा वो जब भी यहां उतरे उनके बल्ले से रन नहीं निकले। पिछले तीन सालों के आईपीएल में ईडन पर अभिषेक ने 32, 32 और 2 रनों की पारियां खेली हैं। वहीं पिछले महीने ही यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी वो केवल 10 रन ही जोड़ पाए।

    • 02 Apr 2026 07:46 PM (IST)

      हेड की विस्फोटक बल्लेबाजी

      हेड की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है, एक ही ओवर में हेड ने 2 छक्के और 2 चौके लगाकर बॉलर की लाइन लेंथ बिगाड़ दी। हेड ने अबतक 14 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए हैं।

    • 02 Apr 2026 07:34 PM (IST)

      ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने संभाली कमान

      सन राइजर हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे हैं। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाज है। दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 180 से ऊपर हैं। अभिषेक शर्मा फिलहाल आईपीएल के टॉप बल्लेबाज हैं।

    • 02 Apr 2026 07:26 PM (IST)

      बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

      आज के मैच में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और फिन एलन पर खेल प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई है। ये तीनों बेस्ट टॉप थ्री स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं।

    • 02 Apr 2026 07:13 PM (IST)

      KKR vs SRH IPL 2026 Live: टॉस अपडेट

      कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। सन राइजर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी सौंपी गई है।

IPL 2026 Live: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, जहां आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  के बीच छठा मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए सीजन की शुरुआत निराशाजनक रही, ऐसे में यह मुकाबला जीत की पटरी पर लौटने का बड़ा मौका है।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि ईशान किशन की अगुवाई में एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में पूरी ताकत झोंककर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 April 2026, 7:10 PM IST

Advertisement