“कानून पर पूरा भरोसा है…” बेटे को पुलिस को सौंपने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री, पुलिस ने कहा- यह सरेंडर नहीं, गिरफ्तारी है

पॉक्सो एक्ट मामले में केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे भगीरथ को तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंत्री ने कहा कि उन्हें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जबकि पुलिस ने इसे गिरफ्तारी बताया है। मामले को लेकर तेलंगाना की राजनीति भी गरमा गई है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 17 May 2026, 12:21 AM IST
google-preferred

New Delhi: तेलंगाना में पॉक्सो एक्ट से जुड़े हाई प्रोफाइल मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस पूरे मामले को लेकर मंत्री और पुलिस के बयानों में अंतर भी सामने आया है। जहां केंद्रीय मंत्री का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को जांच के लिए पुलिस के हवाले किया है, वहीं तेलंगाना पुलिस इसे गिरफ्तारी बता रही है।

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने लिखा कि उनके बेटे ने लगातार खुद को निर्दोष बताया है और कानूनी टीम का मानना है कि मामले में उसे जमानत मिल जाएगी। मंत्री के अनुसार शिकायत दर्ज होने के बाद ही उन्होंने बेटे को पुलिस के साथ सहयोग करने की सलाह दी थी।

India Economy Under Pressure: पेट्रोल-डीजल महंगा, रुपया कमजोर… आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

यह मामला तब सामने आया जब 17 वर्षीय लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि भगीरथ का उनकी बेटी के साथ संबंध था और उसने यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद पुलिस ने आठ मई को भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस बोली- यह सरेंडर नहीं, गिरफ्तारी है

तेलंगाना पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 'लुक-आउट सर्कुलर' भी जारी किया था ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर रमेश ने बताया कि भगीरथ को हैदराबाद शहर के बाहरी इलाके नारसिंगी पुलिस अकादमी के पास से पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि यह सरेंडर नहीं बल्कि गिरफ्तारी है। इस बयान के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री का कहना है कि कानूनी सलाह के बाद ही बेटे को पुलिस के सामने पेश किया गया। उनके मुताबिक वकीलों का मानना था कि अदालत से राहत मिलने की संभावना है, इसलिए प्रक्रिया में देरी हुई।

Lucknow: अवैध खनन बना मौत की वजह, दोस्तों संग तालाब में नहाने गए बालक की मौत

हाईकोर्ट से राहत नहीं

मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट ने भी भगीरथ को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। तेलंगाना रक्षा सेना की अध्यक्ष के. कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार को मंत्रिमंडल से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे तेलंगाना की नजर बनी हुई है, क्योंकि मामला कानून, राजनीति और संवेदनशील आरोपों से जुड़ा हुआ है।

Location :  New Delhi

Published :  17 May 2026, 12:21 AM IST

Advertisement