BRS से निलंबन के बाद के. कविता का बड़ा ऐलान, नेताओं पर साजिश का आरोप, MLC पद से भी इस्तीफा
भारत राष्ट्र समिति (BRS) की वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) के. कविता ने बुधवार, 3 सितंबर को पार्टी और अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। कविता ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता उनके खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं।