पति लापता, पत्नी बनती रही बेखबर… कॉल रिकॉर्ड ने खोला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई हैरान

हैदराबाद में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर जायदाद के लालच में पति की हत्या कर दी। गुमशुदगी की जांच के दौरान कॉल रिकॉर्ड से साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 July 2026, 11:23 AM IST
google-preferred

Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर जायदाद हासिल करने की साजिश में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ले जाकर जला दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। मामले का खुलासा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और गहन जांच के बाद हुआ।

पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद पत्नी ने कराई थी दर्ज

पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय मल्लानी सत्यवती ने नवंबर 2025 में अपने 57 वर्षीय कारोबारी पति पेंटेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में मामला गुमशुदगी का माना गया, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने पर जांच को तेज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एक पुलिस उपनिरीक्षक को सौंपी गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

कॉल रिकॉर्ड से खुलने लगी साजिश की परतें

जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इन्हीं सुरागों के आधार पर महिला से पूछताछ की गई। बुधवार सुबह महिला खुद थाने पहुंची और पूछताछ के दौरान पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

महिला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दीं और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके प्रेमी मधुसूदन रेड्डी तथा एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

कांप उठेगा अंडरवर्ल्ड! चंडीगढ़ मर्डर मिस्ट्री सुलझी; 3 किलो आइस ड्रग्स और जाली नोटों के साथ दबोचे पाकिस्तान लिंक वाले 3 आतंकी!

जायदाद पाने के लिए रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसका कारोबारी मधुसूदन रेड्डी के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर पति की संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश बनाई। योजना के तहत हत्या के बाद शव को महाराष्ट्र ले जाकर जला दिया गया, ताकि पहचान और सबूत दोनों मिटाए जा सकें।

राम मंदिर दान में महा-घपला: चंपत राय के वायरल पत्र ने खोली अनिल मिश्रा और बैंक की पोल, जानें क्या लिखा था खत में

पुलिस जुटी है सबूत मजबूत करने में

पुलिस अब हत्या से जुड़े सभी भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि साजिश की पूरी कड़ी सामने लाई जा सके। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Location :  Hyderabad

Published :  9 July 2026, 11:23 AM IST

Advertisement