Suryapet Bus Accident: लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी बस, अंदर का मंजर देख कांप उठे लोग; 6 की मौत

Suryapet Bus Accident में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। हैदराबाद से एलुरु जा रही निजी ट्रैवल बस लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए। पुलिस और प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान चलाया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 August 2026, 8:40 AM IST
google-preferred

Suryapet: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार, 26 अगस्त की तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही एक निजी ट्रैवल बस सड़क पर खड़े लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में रखी लोहे की रॉड बस के अगले हिस्से को चीरते हुए यात्रियों की सीटों तक पहुंच गईं। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हाईवे पर खड़े कंटेनर से हुई जोरदार टक्कर

हादसा सूर्यापेट जिले के कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के पास हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 4:30 से 5:20 बजे के बीच हुआ। दुर्घटना के समय निजी ट्रैवल बस में करीब 42 से 43 यात्री सवार थे।

बस के कंटेनर से टकराते ही लोहे की रॉड बस के अगले हिस्से में घुस गईं। इससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Raksha Bandhan से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, 80 किलो लड्डू देखकर अफसर भी रह गए हैरान! जानें क्या मिली गड़बड़ी

6 लोगों की मौत, करीब 20 घायल

इस दर्दनाक हादसे में 6 यात्रियों की जान चली गई। मृतकों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल बताया गया है। वहीं करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने क्रेन की मदद ली। राहत और बचाव टीमों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है।

Ballia Crime: शाम होते ही मचा हड़कंप, पेट में चाकू घोंपकर युवक को किया घायल; BHU रेफर

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस सड़क पर खड़े लोहे की रॉड से लदे कंटेनर से पीछे से टकराई थी। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Suryapet

Published :  26 August 2026, 8:27 AM IST

Advertisement