Mirzapur News: शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई किशोरी, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मिर्जापुर में एक किशोरी प्रेमी से शादी की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। परिजनों और ग्रामीणों की कोशिश के बाद भी वह नीचे नहीं उतरी। पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 June 2026, 1:53 PM IST
google-preferred

Mirzapur: मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी अपनी जिद पूरी कराने के लिए हाईटेंशन बिजली तार के टावर पर चढ़ गई। किशोरी गांव के ही एक युवक से शादी करने की मांग कर रही थी। सुबह-सुबह हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन किशोरी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह साढ़े पांच बजे टावर पर चढ़ी किशोरी

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी किशोरी ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन किशोरी अपनी बात पर अड़ी रही और नीचे आने से इनकार कर दिया।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले मेकर्स का सरप्राइज वीडियो, क्या अमेरिका तक पहुंचेगा गुड्डू भैया का भौकाल?

ऊपर जाने लगी तो बढ़ी चिंता

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, किशोरी को नीचे उतारने के लिए ग्रामीण लगातार समझाते रहे। लेकिन इसी बीच वह टावर पर और ऊपर जाने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। हाईटेंशन तारों के पास होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

“दुनिया अपना रही भारत की प्राचीन धरोहर”; योग दिवस पर मिर्जापुर में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सूचना मिलने के बाद देहात कोतवाली क्षेत्र की गुरसंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने किशोरी से बातचीत शुरू की और उसे भरोसा दिलाकर नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की। करीब ढाई घंटे तक पुलिस और ग्रामीण किशोरी को समझाते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार किशोरी मान गई और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Location :  Mirzapur

Published :  27 June 2026, 1:53 PM IST

Advertisement