सीतापुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत, लोहे की रॉड बनी जानलेवा

सीतापुर के श्यामनाथ मोहल्ले में घर के बाहर सफाई कर रही 50 वर्षीय महिला की लोहे की रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बिजली व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 7 August 2026, 8:24 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के श्यामनाथ मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला घर के बाहर सफाई कर रही थी, तभी बाहर लगी लोहे की रॉड में उतरे करंट की चपेट में आ गई। हादसे से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

सफाई के दौरान हुआ हादसा

मृतका की पहचान जगवती देवी (50) पत्नी राकेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ लोहे की पाइप/रॉड से छू गया, जिसमें पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था। तेज झटका लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

Sitapur: पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर कसा गला, सीतापुर में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बिजली का संपर्क हटाया और जगवती देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Sitapur: मंडी में धान तौलने का संकट क्यों? जानिए किसानों के भड़कने की असली वजह

बिजली विभाग पर उठे सवाल

परिजनों का कहना है कि उन्हें यह तक पता नहीं था कि घर के बाहर लगी लोहे की रॉड में करंट कैसे आ गया। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार में होने के कारण रॉड में करंट उतर आया। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है और बिजली व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Location :  Sitapur

Published :  7 August 2026, 8:24 PM IST

Related News

Advertisement