हिंदी
महिलाओं की पिटाई का VIDEO वायरल (IMG: Dynamite News)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वायरल वीडियो में कुछ पुरुष महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद खालापार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक घर के अंदर कुछ पुरुष महिलाओं के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लाठी-डंडों के इस्तेमाल का भी आरोप सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद खालापार पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इसी विवाद के दौरान कुछ पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
मामले में पुलिस की ओर से तहरीर प्राप्त की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की सही स्थिति और उसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जांच में शामिल किया जा रहा है। वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं, इन सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।
बैंड-बाजे, झांकियां और हजारों श्रद्धालु; मुजफ्फरनगर में दिखा भगवान विश्वकर्मा का भव्य उत्सव
इस मामले से जुड़े कुछ ऑडियो भी पुलिस के संज्ञान में आए हैं। पुलिस इन ऑडियो क्लिप की भी जांच कर रही है कि उनका वायरल वीडियो और मारपीट की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं। अगर जांच के दौरान ऑडियो घटना से संबंधित पाए जाते हैं तो उन्हें साक्ष्य के तौर पर शामिल किया जा सकता है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 23 September 2026, 8:26 PM IST
Topics : Muzaffarnagar viral video muzaffarnagar news UP Crime News Uttar Pradesh News Women Assault Video