हिंदी
इम्तियाज अली की बेटी इदा ने कृष अग्रवाल से की सगाई (Img: Dynamite News)
Mumbai: मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी और फिल्ममेकर इदा अली ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीर खुद इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर शेयर की और कपल को आशीर्वाद देने की अपील की। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग दोनों को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
इम्तियाज अली ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें इदा और कृष एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। सगाई के मौके पर इदा ने पेस्टल पिंक रंग की शिमरी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज कैरी किया। खुले बाल और हल्के मेकअप में उनका लुक काफी खूबसूरत नजर आया।
वहीं कृष अग्रवाल ब्लैक बंदगला सेट में दिखाई दिए। उनका फॉर्मल लुक सगाई के खास मौके के हिसाब से काफी शानदार नजर आया। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही चर्चा में आ गई।
ये भी पढ़ें- क्या टल गई ‘हनुमान अंश’ की OTT रिलीज? जानिए 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के मेकर्स का बड़ा खुलासा
इदा और कृष की लव स्टोरी भले ही लंबे समय तक सोशल मीडिया की नजरों से दूर रही हो, लेकिन दोनों के रिश्ते की झलक पहले भी देखने को मिली थी। इसी साल जुलाई में कृष ने नॉर्वे में इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इदा ने उस खास पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। नॉर्वे की खूबसूरत लोकेशन के बीच कृष का प्रपोजल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। अब दोनों की सगाई के बाद फैंस की नजर उनकी शादी की तारीख पर टिकी है।
सगाई की तस्वीर सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा कृष अग्रवाल को लेकर हो रही है। कृष फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं। वह एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। इदा और कृष काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों को घूमना-फिरना पसंद है और साथ में कई जगहों पर समय बिताते रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी सामने आने के बाद अब कृष भी लोगों की नजरों में आ गए हैं।
ये भी पढ़ें- नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 44 दिनों में की बंपर कमाई
इम्तियाज अली की बेटी इदा ने भी अपने पिता की तरह फिल्ममेकिंग को ही अपना करियर चुना है। उन्हें बचपन से ही कहानियां लिखने और फिल्में बनाने में दिलचस्पी थी। खास बात यह है कि महज 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘लिफ्ट’ डायरेक्ट की थी। इसके बाद इदा ने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने निर्देशन और लेखन के क्षेत्र में काम शुरू किया।
इदा ने ‘माया’ और ‘उलझे हुए’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। ‘उलझे हुए’ को उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के लिए लिखा था। इस तरह इदा धीरे-धीरे फिल्ममेकिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। अब करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। सगाई के बाद इदा और कृष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Location : Mumbai
Published : 23 September 2026, 4:29 PM IST