हिंदी
हनुमान अंश OTT रिलीज़ (Img- X)
Mumbai: बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी मेगा बजट फिल्मों को धूल चटाते हुए 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने सफलता की एक नई इबारत लिख दी है। महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 48 दिनों के सफर के दौरान 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऐतिहासिक कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच ऐसा जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है कि हर कोई इसकी ओटीटी रिलीज (OTT Release) का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच अफवाहें थीं कि कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम डील की पेशकश की है।
ओटीटी रिलीज को लेकर जारी तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि अभी तक फिल्म को 100 करोड़ रुपये का कोई आधिकारिक ऑफर नहीं मिला है, हालांकि कई प्लेटफॉर्म्स से ऑफर्स लगातार आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का मानना है कि ओटीटी के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना सही रहेगा। रागिनी सोना ने कहा, "विपाल चतुर्वेदी ने ही इस फिल्म को बनाया है और उनके फैसले हमेशा सही साबित हुए हैं, इसलिए हम बहुत जल्द सही समय आने पर ही अपनी ओटीटी डील की आधिकारिक घोषणा करेंगे।"
फिल्म को ओटीटी पर तुरंत न लाने के पीछे की बड़ी वजह बताते हुए मेकर्स ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे केवल थिएटर के बड़े पर्दे पर ही महसूस किया जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक घर के माहौल, शोर-शराबे और रोजमर्रा की व्यस्तताओं के बीच फिल्म देखते हैं, जिससे उनका ध्यान भटक जाता है। मेकर्स का दावा है कि 'हनुमान अंश' का सिनेमाई अनुभव इतना दिव्य और बांधकर रखने वाला है कि दर्शक एक पल के लिए भी अपनी नजरें स्क्रीन से हटा नहीं पाते हैं।
कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया आशीर्वाद
फिल्म की कहानी और पृष्ठभूमि की बात करें तो यह सुप्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन और उनके आध्यात्मिक चमत्कारों पर आधारित है। विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर 'स्वयंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण किया है।
यह कहानी उनकी बहुचर्चित किताब 'दिव्य यात्रा: जिसने मेरी जिंदगी बदल दी' पर आधारित है। बाबा के प्रति अगाध श्रद्धा और फिल्म की सम्मोहक कहानी ने ही इसे बॉक्स ऑफिस पर एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया है।
Location : Mumbai
Published : 23 September 2026, 3:30 PM IST