हिंदी
युवा निर्माता अनुप्रिया कैंची धाम पहुंचीं (Img: Dynamite News)
Nainital: आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया शनिवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के बीच उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम पहुंचने के बाद अनुप्रिया ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटे तक ध्यान लगाया। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भट्टू ने उनका स्वागत किया और बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन व उनकी महिमा से जुड़ी कई बातें साझा कीं।
ये भी पढ़ें- 2 करोड़ के बजट में 130 करोड़ का धमाका: जानिए ‘हनुमान अंश’ के स्टार्स को कितनी मिली फीस
इस मौके पर मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक विनोद जोशी ने अनुप्रिया को बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। अनुप्रिया ने कैंची धाम से अपने आध्यात्मिक जुड़ाव और फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर अपनी भावनाएं भी साझा कीं।
अनुप्रिया ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसे देशभर के दर्शकों का प्यार मिल रहा है। उनके मुताबिक फिल्म देखने के बाद दर्शकों में आध्यात्मिक जुड़ाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ के पार्ट-2 में दिखेगा कैंची धाम का अध्याय, बाबा नीब करौली की नैनीताल यात्रा पर बढ़ी उत्सुकता
उन्होंने फिल्म की सफलता और दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स का श्रेय बाबा नीब करौरी महाराज की कृपा और आशीर्वाद को दिया। कैंची धाम की यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है।
Location : Nainital
Published : 12 September 2026, 8:25 PM IST