हिंदी
हनुमान अंश (Img- Pinterest)
Mumbai: बॉलीवुड में अक्सर बड़े बजट और करोड़ों की फीस लेने वाले सितारे बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो जाते हैं! लेकिन नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है।
महज 2 करोड़ रुपये के बेहद मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 32 दिनों में 131.63 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि पूरी स्टारकास्ट की कुल फीस मिलाकर भी 50 लाख रुपये के आसपास है।
फिल्म में नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या सबसे ज्यादा फीस पाने वाले स्टार रहे। उन्हें इस यादगार रोल के लिए 15 लाख रुपये मिले हैं।
दिलचस्प बात यह है कि शोभिनव शुरुआत में फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। तय मुख्य कलाकार की तबीयत खराब होने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने उन्हें यह रोल सौंपा, जिसे उन्होंने अमर बना दिया।
फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण किरदारों की बात करें तो राम नंदन भोसले की भूमिका निभाने वाले चंदन के आनंद को 8 लाख रुपये की फीस मिली है। वहीं, बचपन के नीम करोली बाबा का अहम रोल निभाने वाले चाइल्ड एक्टर विहान शेडगे को 5 लाख रुपये मिले हैं।
भारतीय बॉक्स ऑफिस के बाद अब विदेशों में बजेगा ‘हनुमान अंश’ का डंका, दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में महंत जी का किरदार निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता अनिल रस्तोगी को 4 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, बाबा की पत्नी राम बेटी शर्मा का रोल निभाने वाली पूर्णिमा तिवारी को 3.5 लाख रुपये और इंस्पेक्टर धर्म सिंह बने गुलशन पांडे को 3 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि दमदार कहानी और अभिनय के आगे बड़ा बजट और महंगे स्टार्स कोई मायने नहीं रखते।
Location : Mumbai
Published : 8 September 2026, 4:33 PM IST