हिंदी
ट्रैफिक प्लान
नैनीताल: वीकेंड और दशहरे की छुट्टियों के दौरान नैनीताल और कैंची धाम में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 17 से 20 अक्टूबर तक लागू रहने वाले इस ट्रैफिक प्लान के तहत जरूरत के अनुसार वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, छुट्टियों के दौरान नैनीताल और कैंची धाम में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिले की सीमाओं पर चेकिंग और जरूरत के अनुसार वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
कैंची धाम जाने वालों को शटल सेवा से पहुंचना होगा मंदिर
कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। इसके बाद पार्किंग से मंदिर तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का इस्तेमाल करना होगा। इससे मंदिर क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
ट्रैफिक प्लान की जानकारी
नैनीताल पुलिस के एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्रा के अनुसार, यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और निर्धारित मार्गों का पालन करें।
मंदिर में वाहनों की एंट्री बंद थी, फिर भी पहुंच गया धान से भरा ट्रक; 15 मौतों के बाद मचा हड़कंप
पुलिस ने पर्यटकों से की अपील
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। छुट्टियों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पर्यटकों को यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
Location : नैनीताल
Published : 18 October 2026, 5:17 PM IST