नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 44 दिनों में की बंपर कमाई

सिनेमाघरों में रिलीज हुई डिवोशनल फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 दिनों में दुनियाभर में करोड़ों की बंपर कमाई कर नया इतिहास रच दिया है।

Updated : 20 September 2026, 12:18 PM IST
google-preferred

New Delhi: सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार पा रही डिवोशनल ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर ली है। रिलीज के शुरुआती हफ्तों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते से ऐसी छलांग लगाई कि अब इसने थिएटर्स में अपने 44 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर नया इतिहास रच दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त रफ्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' ने जब 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, तब पहले दिन इसने केवल 10 लाख रुपये की ओपनिंग के साथ बेहद साधारण शुरुआत की थी। हालांकि, दर्शकों के बीच माउथ पब्लिसिटी मजबूत होने के बाद तीसरे हफ्ते से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गियर बदला और डबल डिजिट में करोड़ों की कमाई करना शुरू कर दिया।

Nainiral: ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी पहुंचे कैंची धाम, बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 44वें दिन यानी 7वें शनिवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। यह दमदार कमाई देश भर के 7,119 शोज और 30% ऑक्यूपेंसी के साथ दर्ज की गई है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की सूची में शुमार हो चुकी है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस और कमाई के आंकड़े

फिल्म की कुल कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं-

नेट इंडिया कलेक्शन: 258.13 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन: 304.80 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 329.30 करोड़ रुपये (जिसमें 44वें दिन का 1.50 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन भी शामिल है)

टोटल ओवरसीज कलेक्शन: 24.50 करोड़ रुपये

सिनेमाघरों में इस समय 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'दायरा' जैसी अन्य फिल्में भी चल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है और नीम करोली बाबा की कृपा से यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस के बाद अब विदेशों में बजेगा ‘हनुमान अंश’ का डंका, दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के बारे में खास बातें

यह बायोग्राफिकल फिल्म महान आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' से प्रेरित है। फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता विशाल चतुर्वेदी हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिकाएं शोभिनव सत्या और चंदन आनंद ने निभाई हैं। इनके अलावा अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, पूर्णिमा तिवारी, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्म में जान डाली है।

Location :  New Delhi

Published :  20 September 2026, 12:18 PM IST

Related News

Advertisement