हिंदी
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी पहुंचे कैंची धाम (Img: Dynamite News)
Nainital: देशभर में चर्चा में चल रही आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी शनिवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कुछ समय ध्यान भी लगाया। करीब एक घंटे तक कैंची धाम में रहने के दौरान उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया।
कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनकी साधना और कैंची धाम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज की कृपा से ही ‘हनुमान अंश’ को देशभर में दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया आशीर्वाद
उन्होंने बताया कि फिल्म के जरिए दर्शकों को बाबा नीब करौरी महाराज की आध्यात्मिक शक्तियों के साथ-साथ उनके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल रही हैं। फिल्म को लेकर मिल रही प्रतिक्रिया के बीच निर्देशक का कैंची धाम पहुंचना भी खास माना जा रहा है।
इस दौरान मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक विनोद जोशी ने डॉ. विशाल चतुर्वेदी को बाबा नीब करौरी महाराज से संबंधित एक पुस्तक भेंट की। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद निर्देशक ने कुछ समय परिसर में बिताया।
करीब एक घंटे तक कैंची धाम में रहने के बाद डॉ. विशाल चतुर्वेदी वापस लौट गए। उनकी इस यात्रा के दौरान फिल्म, बाबा नीब करौरी महाराज और कैंची धाम से जुड़े आध्यात्मिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ के पार्ट-2 में दिखेगा कैंची धाम का अध्याय, बाबा नीब करौली की नैनीताल यात्रा पर बढ़ी उत्सुकता
‘हनुमान अंश’ को लेकर देशभर में दर्शकों की दिलचस्पी के बीच फिल्म से जुड़े लोगों का कैंची धाम पहुंचना लगातार चर्चा का विषय बन रहा है। निर्देशक के मुताबिक फिल्म के जरिए दर्शकों तक आध्यात्मिक विषयों और बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से जुड़ी जानकारी पहुंचाने की कोशिश की गई है।
Location : Nainital
Published : 12 September 2026, 8:35 PM IST