प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में इंटर के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रतापगढ़ के लालगंज में घुइसरनाथ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 16 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र नितीश कश्यप की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 23 September 2026, 6:54 PM IST
google-preferred

Pratapgarh:  लालगंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 16 वर्षीय इंटर के छात्र की मौत हो गई। हादसा घुइसरनाथ रोड पर फौजी ढाबा के पास करीब दोपहर एक बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान नितीश कश्यप के रूप में हुई है। वह सांगीपुर थाना क्षेत्र के पदमाकरपुर निवासी मनोज कुमार कश्यप का बेटा था और द्वारिका नाथ मिश्र इंटर कॉलेज, कोटवा शुकुलपुर में कक्षा 11 में पढ़ता था।

ये भी पढ़ें: Bareilly: गरीबी ने बना दिया स्मैक तस्कर, बरेली पुलिस ने 22 ग्राम के साथ किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला ये सच

लालगंज की ओर जाते समय हुआ हादसा

बताया गया कि नितीश अपनी बाइक से लालगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान घुइसरनाथ रोड पर फौजी ढाबे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में नितीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को उपचार के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार के मुताबिक, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Sitapur News: गणेश पूजा पंडाल पर टूटी आफत! बारिश के पानी से तिरपाल ढहा, 10 श्रद्धालु घायल; महिला की मौत

चार भाइयों में एक था नितीश

परिजनों के मुताबिक नितीश चार भाइयों में एक था। उसके भाइयों के नाम नितिन, जतिन और शिवम हैं। परिवार में कोई बहन नहीं है। नितीश के पिता बेंगलुरु में वाहन चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2027: खत्म हुआ इंतजार! गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दूसरी बाइक और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Location :  pratapgarh

Published :  23 September 2026, 6:54 PM IST

Related News

Advertisement