Bareilly: गरीबी ने बना दिया स्मैक तस्कर, बरेली पुलिस ने 22 ग्राम के साथ किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला ये सच

फरीदपुर पुलिस ने बीसलपुर अंडरपास के पास 37 वर्षीय युवक राजेश कुमार को 22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी छोटी दुकान चलाकर परिवार का खर्च चलाता था और पूछताछ में आर्थिक तंगी का हवाला दिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 23 September 2026, 6:31 PM IST
google-preferred

Bareilly: परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए छोटी सी दुकान चलाने वाला युवक स्मैक के धंधे में उतर गया। फरीदपुर थाना पुलिस ने बीसलपुर अंडरपास के पास देर रात उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी आर्थिक स्थिति और परिवार के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Bareilly: बुजुर्ग के मोबाइल से निकाला SIM, UPI एक्टिव कर खाते से उड़ाए 12 लाख, कॉलोनी का गार्ड गिरफ्तार

फरीदपुर पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीसलपुर अंडरपास के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति स्मैक लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक लोकेश तोमर, कांस्टेबल अंकुर दहिया और कपिल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और मंगलवार रात करीब दो बजे संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि तलाशी लेने पर युवक के पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया और पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2027: खत्म हुआ इंतजार! गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

खोखा चलाकर पालता है परिवार, पत्नी और दो बच्चे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर खजुरिया का रहने वाला है। वर्तमान में वह कस्बा फरीदपुर की राणा कॉलोनी में रह रहा है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बीसलपुर रोड स्थित राणा कॉलोनी में एक छोटी दुकान यानी खोखा चलाता है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसी छोटी दुकान से होने वाली कमाई से परिवार का खर्च चलाता है।

ये भी पढ़ें: शादी-पार्टियों में तबाही मचाने वाले लुटेरे बेनकाब, बलिया में तीन DSLR और दो बाइक के साथ चार गिरफ्तार

पूछताछ में बताई आर्थिक तंगी, पुलिस के सामने मानी गलती

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए गलती स्वीकार करने की बात कही। हालांकि, पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद स्मैक उसे कहां से मिली और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। फरीदपुर पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है। उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फिलहाल इसी मुकदमे को आरोपी के आपराधिक इतिहास के रूप में दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में स्मैक की खरीद और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Location :  bareilly

Published :  23 September 2026, 6:31 PM IST

Related News

Advertisement