शादी-पार्टियों में तबाही मचाने वाले लुटेरे बेनकाब, बलिया में तीन DSLR और दो बाइक के साथ चार गिरफ्तार

बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र में पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए DSLR कैमरा लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 23 September 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Ballia: बांसडीह थाना क्षेत्र में DSLR कैमरा लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। थाना बांसडीह पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे और निशानदेही पर लूटे गए तीन DSLR कैमरे तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

आरोपियों की हुई पहचान

इसी क्रम में मंगलवार की रात करीब 1:20 बजे संयुक्त टीम ने शाहपुर हुसेनाबाद मार्ग-मझौली मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार भारती (21), अजीत कुमार भारती (22), अजय वर्मा (20) और अभिषेक कुमार यादव (23) निवासी खरौनी, थाना बांसडीह, जनपद बलिया के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें - एक जमीन, दो दावे और सुलगता तनाव: बलिया के इस मंदिर-कब्रिस्तान विवाद में पुलिस के पहुंचते ही टला बड़ा हादसा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लूटे गए DSLR कैमरे और घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर प्लस व पल्सर बरामद की। मामले में दोनों मुकदमों में बरामदगी एवं सामूहिक अपराध से संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है।

यह भी पढ़ें - बलिया में सर्पदंश के बाद उम्मीद और अंधविश्वास के बीच फंसा परिवार, जानिए पूरा मामला

अभिषेक पर पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार यादव के खिलाफ बांसडीह थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 का बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामला और वर्ष 2026 का मारपीट, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमा शामिल है।

Location :  Ballia

Published :  23 September 2026, 4:43 PM IST

Advertisement