हिंदी
शाहरुख खान के वायरल क्लिप ने इंटरनेट पर मचाया गदर (Img- Instagram)
Mumbai: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सोमवार, 21 सितंबर की शाम गणपति बप्पा के दर्शन करने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे। उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। पूरे सुरक्षा घेरे के बीच शाहरुख ने भगवान गणेश के समक्ष हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया और तिलक लगवाया।
सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ फैंस शाहरुख खान की हर धर्म के प्रति आस्था और सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंडाल के अंदर का एक खास वीडियो इंटरनेट पर बहस का बड़ा कारण बन गया है।
वायरल हो रही आरती की एक वीडियो क्लिप में भारी गर्मी और उमस के बीच शाहरुख खान अपना पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान नेवी-ब्लू कुर्ते में दिख रहे शाहरुख ने पास खड़ी अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से अपना चेहरा साफ किया।
शाहरुख से लेकर सलमान तक: जानिए कैसे बॉलीवुड और TV के ये मुस्लिम सितारे मनाते हैं गणेश चतुर्थी?
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों को यह बात खटक रही है कि जब बगल में पत्नी गौरी और बेटी सुहाना खड़ी थीं, तब शाहरुख ने पूजा के दुपट्टे का इस्तेमाल क्यों किया।
वीडियो पर कमेंट करते हुए जहां कई यूजर्स ने इसे 'अजीब' बताया, वहीं शाहरुख के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि पूजा ददलानी सालों से शाहरुख के साथ हैं और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह ही माना जाता है।
यह दो लोगों के बीच के गहरे जुड़ाव और सहजता को दर्शाता है, जिसे बेवजह मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
Location : Mumbai
Published : 22 September 2026, 3:12 PM IST