गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात का खुलासा, महिला पर हथियार चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में महिला पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से फरार आरोपी आखिर कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Gorakhpur: थाना गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-दो के टोला खपड़ाहवा में महिला पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धारदार हथियार से महिला पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को जंगल डुमरी नंबर-दो के टोला खपड़ाहवा निवासी चन्द्रभान पुत्र स्वर्गीय मुन्नर ने वादिनी के साथ विवाद के दौरान गाली-गलौज की। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चन्द्रभान ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़िता ने गुलरिहा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा पुलिस ने मु0अ0सं0 797/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रभान पुत्र स्वर्गीय मुन्नर, निवासी ग्राम जंगल डुमरी नंबर-दो, टोला खपड़ाहवा, थाना गुलरिहा, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

इधर काम कर रही थी पत्नी, और उधर मौत की नींद सो गया पति! गोरखपुर के इस दर्दनाक हादसे ने हर आंख कर दी नम

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रेयांस राय और हेड कांस्टेबल पवन सिंह शामिल रहे।

गोरखपुर में अपराधियों पर चला कानून का डंडा: एक आदेश और फिर जब्त हो गई 6.50 लाख की संपत्ति जानिए पूरा माजरा

पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  23 September 2026, 10:34 PM IST

Advertisement