इधर काम कर रही थी पत्नी, और उधर मौत की नींद सो गया पति! गोरखपुर के इस दर्दनाक हादसे ने हर आंख कर दी नम

गोरखपुर के सहजनवां चौराहे पर फ्लाईओवर के लिए अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक मकान की बीम और दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवां चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्लाईओवर निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक मकान की बीम और दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मकान का हिस्सा गिराते समय अचानक ढहा मलबा

जानकारी के अनुसार, जीरो प्वाइंट से रहीमाबाद सरिया तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सहजनवां चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में पिपरा निवासी अनिल सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह, अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल स्थित अपने मकान को तुड़वा रहे थे। मकान का हिस्सा गिराने के लिए मजदूर लगाए गए थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे मजदूर मकान का हिस्सा तोड़ने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक बीम और दीवार का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा।

बस्ते में किताबें और हाथों में छुरी, गोरखपुर स्कूल के बाहर दो छात्रों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष ने झकझोर कर रख दिया

मलबे में दबने से मजदूर की मौत

मलबे के नीचे दबने से सुनील पुत्र रामसूरत, निवासी बघराई, थाना बांसगांव की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मुन्ना निषाद पुत्र नथुनी निषाद, निवासी रैबारी, थाना भटनी, देवरिया समेत एक अन्य मजदूर मौके से चले गए।

पुलिस और तहसील प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही सहजनवां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। मौके पर थाना प्रभारी सहजनवां संजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ, तहसीलदार सूरज कुमार और हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

नौकरी और पैसे का लालच देकर खोला बैंक खाता, गोरखपुर में करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन से ऐसे उठा पर्दा

हादसे के बाद मौके से चले गए अन्य मजदूर

हादसे की खबर फैलते ही चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव को कब्जे में लिया और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पत्नी भी करती है मजदूरी

बताया गया कि मृतक सुनील की पत्नी भी गीडा क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है। पति की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों और मकान तोड़ने के दौरान अपनाई गई सुरक्षा व्यवस्था समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  22 September 2026, 7:50 PM IST

Related News

Advertisement