AI डीपफेक से नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल, क्या वर्चुअल दुनिया में अब सुरक्षित नहीं हैं देश की बेटियां?

बलिया के बांसडीह कस्बा क्षेत्र में एक युवक द्वारा एआई तकनीक का इस्तेमाल कर नाबालिग किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 September 2026, 7:45 PM IST
google-preferred

Ballia: बांसडीह कस्बा निवासी एक युवक पर किशोरी की फोटो का एआई तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पिता के अनुसार, आरोपी युवक और उनकी बेटी पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में कथित आपत्तिजनक हरकतों के चलते युवक को वहां से निकाल दिया गया था। इसके बाद से वह परिवार से रंजिश रखने लगा। आरोप है कि युवक ने पहले किशोरी के सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर उसके नाम और फोटो से मिलती-जुलती फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इसके बाद एआई तकनीक की मदद से अश्लील वीडियो तैयार कर उसे किशोरी के स्कूल के छात्र- छात्राओं, दोस्तों और रिश्तेदारों तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें - Ballia News: शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, मुंह से झाग और नीले पड़े शरीर ने खड़े किए कई सवाल

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पिता का यह भी आरोप है कि आरोपी इससे पहले उनकी बेटी और पत्नी की तस्वीरों का इस्तेमाल कर दो अलग- अलग फर्जी आईडी बना चुका है। विरोध करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और वीडियो को और अधिक वायरल करने की बात कही। इससे परिवार में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें - Ballia News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक घायल

पीड़ित पिता ने तहरीर के साथ फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के स्क्रीनशॉट और बेटी के नाबालिग होने के प्रमाण के रूप में मार्कशीट भी पुलिस को सौंपी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

Location :  Ballia

Published :  22 September 2026, 7:45 PM IST

Related News

Advertisement