चलती डीसीएम में मासूम से दरिंदगी: बलरामपुर पुलिस की घेराबंदी में भागे दोनों आरोपी, मुठभेड़ में टूटे पैर

देवरिया से लापता हुई एक नाबालिग लड़की के साथ चलती डीसीएम गाड़ी में दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को बलरामपुर की देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है।

Balrampur: ​देवरिया से लापता हुई एक नाबालिग लड़की के साथ चलती गाड़ी में दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को देहात पुलिस ने दबोच लिया है। घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों आरोपी जख्मी हो गए, जिन्हें पुलिस निगरानी में इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डीसीएम गाड़ी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला

​मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी बीते दिनों अपने परिजनों से नाराज होकर देर रात घर से बाहर निकल आई थी। जब वह सड़क किनारे पहुंची तो वहां से गुजर रहे एक डीसीएम वाहन के चालक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद चालक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गाड़ी के भीतर ही किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने सलेमपुर थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद घटना स्थल बलरामपुर क्षेत्र का होने के कारण केस को जांच के लिए यहां स्थानांतरित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - Balrampur: महिला की शिकायत पर देरी पड़ गई भारी, गैंसड़ी थाने के उपनिरीक्षक निलंबित

आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। देहात क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था, तभी सूचना मिली कि वारदात में शामिल दोनों आरोपी अपने डीसीएम वाहन के साथ चारो काफरी मोड़ के पास मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें - Balrampur: सपा का दामन थामते ही चुनावी तैयारी तेज, डॉ. मन्नान ने उतरौला से पेश की दावेदारी

मौके पर पहुंची पुलिस

​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने डीसीएम के ऊपर बने हिस्से से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। कूदने के कारण दोनों के पैरों में चोटें आईं। ​पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र स्थित मीरनगर गांव निवासी सामून और वकील के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  22 September 2026, 6:38 PM IST

Related News

Advertisement