हिंदी
पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से आधा किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप चैट बनी आफत! महराजगंज में CHO संगठन की शिकायत पर फंसे संविदा डॉक्टर, तीन दिन में खुलेगा राज
पुलिस के मुताबिक, देहात पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहरबालागंज से आगे गंगापुर लखना जाने वाले रास्ते पर एक युवक संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: यूपी के 200 मदरसों में मनमानी पर चला डंडा, आदेश के बाद भी बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने पर नोटिस जारी
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से आधा किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ मौके से मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे की आपूर्ति करने की फिराक में था।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले CM योगी का खुला पत्र, युवाओं से की विकसित यूपी में भागीदारी की अपील
पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान 28 वर्षीय दीपक गुप्ता निवासी खरगूपुर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।
Location : Balrampur
Published : 22 September 2026, 7:00 PM IST
Topics : Balrampur Hindi news balrampur sp Balrampur UP News