सीतापुर में भागवत कथा के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से कलाकार की मौत
सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र के टिकरा गांव में भागवत कथा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। झांकी प्रस्तुत करने आए हरदोई निवासी 30 वर्षीय कलाकार मोहित कुमार की मोबाइल चार्ज करने के लिए तार लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। उन्हें सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।