हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Moradabad: मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान और धर्म छिपाकर हिमाचल प्रदेश में नौकरी के दौरान आजमगढ़ की युवती से दोस्ती की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आरोपी के परिवार पर मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी, जहां मूंढापांडे क्षेत्र का रहने वाला फाजिल भी काम करता था। आरोपी ने वहां खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया। इसी दौरान उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उस पर शादी का दबाव बनाने लगा।
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा सवार परिवार पर टूटा कहर, दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत
युवती का आरोप है कि जब उसने आरोपी से उसके परिवार से मिलने और पहचान स्पष्ट करने की बात कही, तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। उसने न तो अपना आधार कार्ड दिखाया और न ही अपनी वास्तविक पहचान बताई। इसी बीच आरोपी अचानक बद्दी से गायब हो गया, जिससे युवती को शक हुआ।
पीड़िता आरोपी की तलाश करते हुए उसके गांव चमरौआ (मूंढापांडे) पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि आरोपी का असली नाम फाजिल है और वह मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है। यह जानकर युवती आक्रोशित हो गई और आरोपी के घर पर हंगामा कर दिया।
युवती का आरोप है कि आरोपी के घरवालों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट भी की। इतना ही नहीं, उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले आई।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी फाजिल, उसके पिता नन्हें, मां जैबुल निशा और भाई वासिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Moradabad
Published : 10 June 2026, 1:33 PM IST