पहले बाइक टकराई, फिर पीछे से आया डंपर… हाईवे पर मच गया मौत का तांडव, 2 की मौत
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भदासना हवाई अड्डे के मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और हाईवे के रास्तों के जरिए आरोपी चालक की तलाश कर रही है।