राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने छोड़े पद; मचा हड़कंप

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने विश्व हिंदू परिषद के निर्देश पर पद छोड़ा है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 June 2026, 1:36 PM IST
google-preferred

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले के बीच अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने विश्व हिंदू परिषद के निर्देश के बाद पद छोड़ा है।

चढ़ावा अनियमितता मामले के बाद बढ़ा था दबाव

राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया था। आरोप लगाए गए थे कि मंदिर की दान पेटियों से निकलने वाली रकम और अन्य चढ़ावे में हेराफेरी की गई। मामले में कुछ कर्मचारियों पर भी सवाल उठे और जांच शुरू की गई।

जहां गिनी जाती थी भक्तों की आस्था, वहीं चल रहा था नोटों की हेराफेरी का खेल! राम मंदिर में चोरी के आरोपों ने मचाई हलचल

SIT जांच के बीच आया फैसला

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की शुरुआती जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित अनियमितता कितने समय से चल रही थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और चढ़ावे की रकम में कितनी गड़बड़ी हुई। इसी बीच शुक्रवार को चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर सामने आई।

चंपत राय लंबे समय से जुड़े रहे मंदिर आंदोलन से

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपी आज मजिस्ट्रेट के सामने किए जाएंगे पेश

चंपत राय श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राम मंदिर निर्माण, ट्रस्ट की गतिविधियों और मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण कामों में उनकी भूमिका रही है। वहीं डॉ. अनिल मिश्रा भी ट्रस्ट के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे।

Location :  Ayodhya

Published :  26 June 2026, 1:36 PM IST

Related News

Advertisement