चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बड़ा फैसला! 4 महीने अयोध्या नहीं छोड़ेंगे, रामलला की शरण में करेंगे विशेष साधना
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने चातुर्मास अयोध्या में बिताने का फैसला किया है। इस दौरान वे रामलला की शरण में रहकर साधना, मंत्र जाप और रामचरितमानस का पाठ करेंगे। मंदिर में प्रायश्चित पूजन भी जारी है।