राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपी आज मजिस्ट्रेट के सामने किए जाएंगे पेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच में गणना कक्ष की चाबी, निगरानी व्यवस्था और रकम बरामदगी को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। विस्तृत जांच जारी है। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेशों पर निर्भर होगी।

Updated : 26 June 2026, 9:36 AM IST
google-preferred

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में मंदिर की चढ़ावा गणना प्रक्रिया और उसमें शामिल कुछ लोगों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस जांच में कई आरोपियों के घरों और बैंक खातों से कथित तौर पर चोरी की गई रकम बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था में हड़कंप मचा दिया है।

मामले की पृष्ठभूमि

अयोध्या से सामने आए इस मामले को राम मंदिर में चढ़ावे की गणना और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा है। आरोप है कि चढ़ावा राशि की गिनती और प्रबंधन में लगे कुछ लोगों ने मिलकर चोरी की साजिश की। गणना कक्ष की चाबी और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। पूरे प्रकरण में मंदिर की आंतरिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रोजाना 14 घंटे दर्शन जारी लेकिन ‘बालक राम’ को विश्राम की जरूरत

गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका

गिरफ्तार आरोपियों में रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव का नाम प्रमुख है, जिसे चंपत राय का करीबी बताया गया है। आरोप है कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप करता था और गणना कक्ष की चाबी उसके पास रहती थी। अनुकल्प मिश्रा, जो लवकुश मिश्रा का जीजा और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का रिश्तेदार है, गणना ड्यूटी में शामिल था। मनीष यादव भी गणना प्रक्रिया में शामिल बताया गया है, जबकि सुभाष श्रीवास्तव की निगरानी में गणना होती थी।

बरामदगी और आरोप

जांच में आरोपियों से जुड़े घरों और खातों से कथित चोरी की रकम बरामद होने की जानकारी है। अनुकल्प मिश्रा और मनीष यादव के घर से रकम मिलने का दावा है। अविनाश के खाते से 5 लाख रुपये बरामद बताए गए हैं। अन्य आरोपियों अरूणेश पांडे और लवकुश सहित अन्य की भूमिका की जांच जारी है।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रोजाना 14 घंटे दर्शन जारी लेकिन ‘बालक राम’ को विश्राम की जरूरत

कोर्ट में पेशी

पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर आज लखनऊ की अदालत में पेश करने की तैयारी की है। आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार होगी और जांच एजेंसियां मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Location :  Ayodhya

Published :  26 June 2026, 9:36 AM IST

Advertisement