Ram Mandir Ayodhya: कौन बनेगा राम मंदिर का पहला CEO, कल खुलेगा बड़ा राज!; किसके सिर सजेगा ताज?
अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। चयन समिति ने तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं, जिन पर राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में चर्चा होगी। बैठक में CEO के साथ सचिव और खाली सदस्य पद पर भी फैसला संभव है। अब सबकी नजर ट्रस्ट की बैठक और होने वाले ऐलान पर है।