हिंदी
फ़तेहपुरः अयोध्या स्थित राम मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया है। देश के हर कोने से श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। सभी धर्मों के लोग प्रभु श्रीराम को अपना आदर्श मानते हैं। इस बीच मुंबई की रहने वाली शबनम शेख अपने साथियों के साथ पैदल अयोध्या के लिए घर से निकली है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, फ़तेहपुर जनपद की सीमा में पहुंचते ही इन रामभक्तों का जगह-जगह पर स्वागत किया गया है।
क्या बोलीं शबनम शेख?
मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान शबनम शेख ने बताया कि वह मुस्लिम है लेकिन प्रभु श्रीराम की दीवानी है। उन्होंने कहा कहा कि पिछले 34 दिनों से पद यात्रा करते हुए वह फ़तेहपुर जनपद पहुंची है। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या नहीं पहुंच पाने पर दुख जताते हुए कहा कि वह अयोध्या पहुंचते ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन करेंगी।
राम भक्तों में शबनम शेख के अंदर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था को देखकर जय श्री राम के नारे लगाकर उन्हें विदा किया। बता दें कि शबनम शेख के साथ विनीत पांडेय, रमन राज शर्मा, शुभम गुप्ता ने पद यात्रा करते हुए पिछले 34 दिनों में 1350 किलोमीटर का रूट तय किया है।
Published : 24 January 2024, 5:31 PM IST
Topics : Ayodhya Ayodhya Ram Mandir Ram Mandir Shabnam Shaikh UP News अयोध्या उत्तर प्रदेश राम मंदिर शबनम शेख