Gurugram Hit-and-Run Case: अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पीड़िता सिया बोलीं- हादसे को जातिवाद का रंग देना पूरी तरह गलत
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड हिट-एंड-रन मामले में पीड़िता सिया ने सोशल मीडिया पर चल रहे जातिवादी नरेटिव पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह हादसा किसी के साथ भी हो सकता था और इसे जाति से जोड़ना गलत है। वहीं, उनके पिता ने भी कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, यह लड़ाई अपराध के खिलाफ है।