हिंदी
महाराजगंज में बेखौफ हुए चोर (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं के कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
4 मार्च को पिपरा सोहट निवासी अनीता के घर चोरी की घटना हुई थी। घटना को कई महीने बीतने के बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी है।
6 फरवरी को राजपुर मुड़ली निवासी उमेश चंद पटेल के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें - Maharajganj News: अमृत सरोवर में दिखा महिला का शव, खबर फैलते ही मौके पर उमड़ी भीड़; मौत की वजह बनी पहेली
22 अगस्त को बहादुरी की साप्ताहिक बाजार से दो बाइक चोरी हो गईं। कवलपुर निवासी रामप्रसाद और सोनाबंदी निवासी एक युवक की बाइक चोरी होने की बात सामने आई है।
19 अगस्त को लालपुर निवासी राकेश के घर चोरी की घटना हुई। बंद मकान को निशाना बनाकर चोर सामान लेकर फरार हो गए।
22 अगस्त को गुरचिहा क्षेत्र से सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
12 अगस्त को कोल्हुई कस्बे की एक दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, इसके बावजूद चोर तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - Maharajganj: बारावफात और जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, लिया गया ये बड़ा फैसला
12 जून की रात एकसड़वा-पकरडीहा मार्ग निर्माण के लिए रखा 12 ड्रम तारकोल चोरी कर लिया गया था।
लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि जल्द ही मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
एक के बाद एक सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Maharajganj
Published : 23 August 2026, 7:10 PM IST