हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। उचगांव भरेहता रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों की सांसें थम गईं, जबकि सड़क पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार सभी लोग मजदूरी के लिए दूसरे इलाके में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
फतेहपुर में खाना बनाते समय हुआ ऐसा धमाका, चीखों से कांप उठा पूरा गांव; 9 लोग झुलसे
इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। गांवों में शोक का माहौल है।
Location : Lakhimpur Kheri
Published : 18 May 2026, 8:44 AM IST