गोरखपुर सरयू में डूबे मासूम का 36 घंटे बाद मिला शव, गोडियाना घाट पर दिखा दर्दनाक मंजर

गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां देवई पीपर गांव के दक्षिण सरयू नदी में डूबे 14 वर्षीय अमन का शव करीब 36 घंटे बाद गुरुवार तड़के बरामद हुआ। शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर पूरब रकौली के गोडियाना घाट के पास नदी किनारे मिला।

गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र में सरयू नदी ने एक बार फिर मासूम की जिंदगी निगल ली। देवई पीपर गांव के दक्षिण सरयू नदी में डूबे 14 वर्षीय अमन का शव करीब 36 घंटे बाद गुरुवार तड़के बरामद हुआ। शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर पूरब रकौली के गोडियाना घाट के पास नदी किनारे मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, अमन मंगलवार शाम अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। साथियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ी और खोजबीन शुरू हुई। दोस्तों की निशानदेही पर नदी किनारे अमन के कपड़े मिलने के बाद डूबने की आशंका पुख्ता हो गई।

नदी में व्यापक तलाशी अभियान

सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने स्टीमर के जरिए नदी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पूरे दिन की मशक्कत के बावजूद अमन का कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम टीम वापस लौटी, जबकि अगले दिन फिर से तलाश शुरू करने की योजना बनाई गई थी।

 करीब पांच बजे नदी किनारे मिला शव

इसी बीच गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने गोडियाना घाट के पास नदी किनारे एक शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पहचान करने पर शव अमन का ही निकला। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

दयालपुर मर्डर मिस्ट्री: आखिर क्यों और किसने ली एक और मासूम की जान, तीन दिन में तीन कत्ल का क्या है राज, जानें क्या है मामला

लगातार सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार जय प्रकाश और थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसके बाद शव बरामद हुआ।

Sonia Health Update: राहुल गांधी केरल दौरा रद्द कर मां को देखने पहुंचे गंगाराम अस्पताल, जानिये कैसी है सोनिया गांधी की तबीयत

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 26 March 2026, 1:25 PM IST

Advertisement