प्रयागराज: उफनाती नदियों में रील बनाने वालों पर सख्ती, पुलिस ने कसी कमर
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी इन दिनों उफान पर हैं और शहर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रील और सेल्फी के लिए खतरा मोल लेने वालों की हरकतें प्रशासन के लिए चिंता का कारण बन गई हैं। इसे देखते हुए प्रयागराज पुलिस अब ऐसे लोगों पर सख्ती बरतने के लिए तैयार हो गई है।