5 लाख का मुआवजा चाहिए… चाहे मां की जान ही क्यों न चली जाए! बिजनौर की वारदात ने झकझोरा

बिजनौर में 65 वर्षीय बीरो देवी की मौत को पहले गुलदार का हमला बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बेटे ने पांच लाख रुपये के मुआवजे के लालच में मां की गला दबाकर हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 11:51 AM IST
google-preferred

Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा जट में 65 वर्षीय बीरो देवी की मौत को पहले गुलदार के हमले का मामला बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वृद्धा की हत्या किसी जंगली जानवर ने नहीं, बल्कि उसके अपने बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया ने पांच लाख रुपये के मुआवजे के लालच में की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोपहर में मुआवजे की जानकारी, शाम को रची खौफनाक साजिश

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन बहाल सिंह पहले बिजनौर डीएफओ कार्यालय पहुंचा था। उसने खुद पर खरोंच के निशान दिखाकर गुलदार के हमले का दावा किया और मुआवजे के नियमों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उसे बताया कि मौत की स्थिति में पांच लाख रुपये तक का मुआवजा मिलता है। इसके कुछ घंटों बाद उसने अपनी मां के साथ जंगल जाकर कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

गुलदार के हमले की झूठी कहानी सुनाई

हत्या के बाद आरोपी ने डायल-112 और ग्रामीणों को सूचना दी कि उसकी मां पर गुलदार ने हमला कर दिया। उसने खुद को मां को बचाने की कोशिश करने वाला भी बताया। ग्रामीणों ने भी वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने का विरोध किया। बाद में प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पूरी सच्चाई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बीरो देवी की मौत गला दबाने से हुई थी, न कि किसी जंगली जानवर के हमले से। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मां से विवाद के बाद उसने आवेश में आकर वारदात को अंजाम दिया और मुआवजे के लालच में गुलदार की झूठी कहानी गढ़ दी।

अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान: UNSC में भारत ने पाक को फिर रगड़ा, जम्मू-कश्मीर और सिंधु जल संधि पर जमकर लगाई लताड़

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बिजनौर में यह पहला मामला नहीं है, जब अपराध छिपाने के लिए गुलदार के हमले का सहारा लिया गया हो। पिछले एक वर्ष में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें हत्या या गुमशुदगी को जंगली जानवर के हमले का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।

फतेहपुर मर्डर मिस्ट्री: लिव-इन पार्टनर का कत्ल कर रची एक्सीडेंट की साजिश, पुलिस ने बेनकाब किया खौफनाक राज

ग्रामीणों में हैरानी, परिवार सदमे में

घटना के खुलासे के बाद पूरे गांव में हैरानी का माहौल है। आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसे विश्वास नहीं हो रहा कि उसके पति ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Location :  Bijnor

Published :  23 July 2026, 11:51 AM IST

Related News

Advertisement