फोन कॉल, रात का सन्नाटा और एक लाश… आखिर क्रांति के साथ उस रात क्या हुआ?

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर गांव में 18 वर्षीय युवती क्रांति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी से फोन पर बात करने के शक में परिवार ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होने के बाद पुलिस ने पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 May 2026, 9:15 AM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। 18 वर्षीय युवती क्रांति कश्यप पर आरोप है कि वह सोमवार शाम किसी से फोन पर बात कर रही थी, जिसे परिवार के लोगों ने देख लिया। इसके बाद घर में तनाव बढ़ गया और पूछताछ शुरू हो गई।

रात में बेरहमी से पिटाई और हत्या

जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि परिवार के लोगों ने युवती की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना रात के अंधेरे में हुई, जिसके बाद घर में सन्नाटा पसर गया।

सुबह बीमारी से मौत का बनाया गया बहाना

परिजनों ने सुबह आसपास के लोगों को बताया कि क्रांति की मौत उल्टी-दस्त से हुई है। गांव में यह खबर तेजी से फैल गई और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। लेकिन इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को मामले पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस की एंट्री से खुला पूरा मामला

सूचना मिलने पर एसओ सिरौली विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान परिजन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिवार ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बावजूद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवती की मौत सांस नली अवरुद्ध होने और गला दबाने से हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए, जिससे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया।

पिता और भाई हिरासत में

सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद कार्रवाई करते हुए पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है और अन्य परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Bareilly Firing: मेड़ विवाद में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां; दो युवक घायल

शरीर पर लिखे नाम से बढ़ी चर्चा

क्रांति के एक हाथ पर “एके” और दूसरे हाथ पर “क्रांति” लिखा हुआ मिला है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। चर्चा है कि उसके भाइयों के नाम आकाश और अमन हैं, जिससे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई जा रही है।

Location :  Bareilly

Published :  27 May 2026, 9:15 AM IST

Advertisement