हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Bareilly: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जाम खजूर में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर अचानक गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की बहेड़ी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद की असली वजह और फायरिंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम जाम खजूर में खेत की मेड़ को लेकर झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Bareilly
Published : 24 May 2026, 1:54 PM IST
Topics : bareilly crime news dispute firing UP News