हिंदी
बजट 2026 पेश होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन सामने आए। मीम्स, शायरी और तंज के जरिए लोगों ने बजट पर अपनी नाराजगी और उम्मीदें जाहिर कीं। #Budget2026 एक्स पर ट्रेंड करता रहा।
बजट 2026 आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
New Delhi: संसद में जैसे ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर मानो रिएक्शन की सुनामी आ गई। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बजट को लेकर यूजर्स ने जमकर मीम्स, शायरी और तंज भरे कमेंट्स शेयर किए। देखते ही देखते #Budget2026 एक्स पर ट्रेंड करने लगा और आम लोगों से लेकर मिडिल क्लास तक, हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में बजट पर प्रतिक्रिया दी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कई अहम घोषणाएं कीं। सरकार ने Biopharma Shakti की घोषणा करते हुए अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान रखा है। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए Semiconductor Mission 2.0 शुरू करने और इंडस्ट्री-लैड रिसर्च पर फोकस करने की बात कही गई।
हालांकि, इन घोषणाओं के बावजूद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर आम आदमी को इस बजट से सीधे तौर पर क्या मिला।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बजट को सरकार का "हर साल होने वाला इवेंट" बता दिया। एक यूजर ने लिखा, "बजट हर साल आता है, भाषण होते हैं, तालियां बजती हैं… लेकिन आम आदमी के हाथ क्या आता है?"
वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि बजट सुनने में तो अच्छा लगता है, लेकिन जमीनी हकीकत में राहत कम ही नजर आती है।
बजट पेश होते ही एक्स और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई मीम्स में आम आदमी की उम्मीदों और हकीकत के बीच के फर्क को मजेदार तरीके से दिखाया गया।
टैक्स और महंगाई को लेकर भी सरकार पर तंज कसे गए। एक वायरल मीम में मिडिल क्लास की हालत दिखाते हुए लिखा गया, "साला मेरे को इतना छोटा दिया…"। वहीं एक और मीम में कॉमन मैन को कहते दिखाया गया, "समझ नहीं आया, पर सुनकर अच्छा लगा।"
Nirmala Sitharaman to Middle Class People before announcing budget 2026 👀😭 #BudgetSession2026 #Budget2026 #NirmalaSitharaman pic.twitter.com/KCtGCKiKva
— Visionary EV Media🇮🇳 (@Visionary_eagle) February 1, 2026
कुछ यूजर्स ने सीधे-सीधे वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "निर्मला ताई ने रायता फैला दिया…"।
हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने बजट के कुछ सेक्टोरल फोकस, खासकर टेक्नोलॉजी और रिसर्च को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन उनकी आवाज मीम्स और मजाक के शोर में कहीं दबती नजर आई।
बजट वाली सुबह आज के पिटारे में क्या-क्या खुलता है।#Budget2026 pic.twitter.com/qdy57iFKFn
— सिंह साहिबा (@SiwanBazar) February 1, 2026
इस बार बजट पर सिर्फ मीम्स ही नहीं, बल्कि शायरी के जरिए भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा,
"कितने दिलों को तोड़ती है कमबख्त फरवरी,
यूँ ही नहीं किसी ने इसके दिन घटाए हैं… #Budget2026"
कितने दिलों को तोड़ती है कमबख़्त फरवरी
यूँ ही नहीं किसी ने इसके दिन घटाए हैं 🫶🏼👏🏼 #Budget2026 pic.twitter.com/ox3wxQoJaw— ExtraSpiceAni (@ShrivastavAni) February 1, 2026
वहीं एक और यूजर ने निर्मला सीतारमण को टैग करते हुए लिखा,
"नींद उड़ाने मैं हूँ आई,
कहते हैं मुझको निर्मला ताई… निर्मला ताई…"
कुल मिलाकर बजट 2026 को लेकर सोशल मीडिया जनता की मिली-जुली भावनाओं का आईना बन गया। जहां सरकार अपनी नीतियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर आश्वस्त नजर आई, वहीं आम लोग मीम्स, तंज और शायरी के जरिए अपनी निराशा, उम्मीद और व्यंग्य खुलकर जाहिर करते दिखे। बजट के बाद यह साफ हो गया कि संसद के साथ-साथ सोशल मीडिया भी अब देश की सबसे बड़ी "जनता की संसद" बन चुका है।