बजट के साथ बदला हर साल लुक: 9 बजट, 9 साड़ियां और निर्मला सीतारमण का ट्रेडमार्क स्टाइल, इस बार क्या है खास?
हर बजट के साथ निर्मला सीतारमण का लुक चर्चा में रहता है। 9 बजट और 9 अलग-अलग साड़ियां उनके ट्रेडमार्क स्टाइल को दर्शाती हैं। मंगलगिरी, पोचमपल्ली, बोमकाई, मधुबनी से लेकर कांचीवरम तक, उनकी साड़ियां भारतीय हथकरघा, संस्कृति और कारीगरों को राष्ट्रीय मंच देती हैं। यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि विरासत को सहेजने की पहल है।