हिंदी
हर बजट के साथ निर्मला सीतारमण का लुक चर्चा में रहता है। 9 बजट और 9 अलग-अलग साड़ियां उनके ट्रेडमार्क स्टाइल को दर्शाती हैं। मंगलगिरी, पोचमपल्ली, बोमकाई, मधुबनी से लेकर कांचीवरम तक, उनकी साड़ियां भारतीय हथकरघा, संस्कृति और कारीगरों को राष्ट्रीय मंच देती हैं। यह सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि विरासत को सहेजने की पहल है।


केंद्रीय बजट पेश करना देश का सबसे बड़ा आर्थिक आयोजन होता है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में एक और चीज़ इस दिन का अहम हिस्सा बन गई है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी। हर साल बजट के साथ उनका लुक बदलता है और हर साड़ी भारतीय संस्कृति, कला और पारंपरिक बुनाई की कहानी कहती है। 2026 के बजट के साथ यह सिलसिला नौवीं बार भी जारी रहा। (Img: Google)



बजट 2026 के दिन निर्मला सीतारमण मरून रंग की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं। यह साड़ी तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई परंपरा से जुड़ी है। साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे रंग के चेक (कट्टम) और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है। यह लुक न केवल उनकी सादगी को दर्शाता है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के विचार को भी मजबूत करता है। (Img: Google)



2025-26 के बजट में उन्होंने क्रीम रंग की मधुबनी साड़ी पहनी, जो पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी की कृति थी। बिहार की मिथिला कला को इस साड़ी ने राष्ट्रीय पहचान दिलाई। (Img: Google)



अंतरिम बजट 2024 में उन्होंने टसर सिल्क कांथा साड़ी पहनी, जिसमें खुरदरी बुनाई और पारंपरिक कढ़ाई थी। यह सस्टेनेबल फैशन और इको-फ्रेंडली सोच को दर्शाती है। (Img: Google)



केंद्रीय बजट 2024 में ऑफ-व्हाइट मंगलगिरी साड़ी, सुनहरे चेक और मैजेंटा बॉर्डर के साथ नजर आई। यह आंध्र प्रदेश की बुनाई परंपरा को दोबारा सामने लाने का प्रयास था। (Img: Google)



2023 के बजट में लाल साड़ी के साथ काले टेम्पल बॉर्डर और कसूती धागे का काम देखने को मिला। यह दक्षिण भारतीय परंपरा और सादगी का सुंदर मेल था। (Img: Google)



बजट 2022 के दौरान उन्होंने रस्ट मैरून रंग की बोमकाई साड़ी पहनी, जिसमें सिल्वर-गोल्ड टच था। यह ओडिशा की पारंपरिक बुनाई को सम्मान देने के साथ-साथ ग्रामीण कारीगरों के समर्थन का प्रतीक बनी। (Img: Google)



2021 में लाल और ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली इकत साड़ी उनके लुक का हिस्सा बनी। इकत बुनाई भारतीय टेक्सटाइल विरासत की पहचान है और यह साड़ी सभी उम्र की महिलाओं के लिए कालजयी फैशन का उदाहरण मानी जाती है।(Img: Google)



2020 के बजट में उन्होंने डॉट वीव टेक्सचर और नीली बॉर्डर वाली पीली सिल्क साड़ी चुनी। महामारी के दौर में यह रंग उम्मीद और सकारात्मकता का प्रतीक बनकर उभरा। आज भी पीली साड़ी को एक बड़े फैशन ट्रेंड के रूप में देखा जाता है। (Img: Google)



2019: पहली बजट साड़ी – मंगलगिरी का संदेश अपने पहले बजट (2019) के दौरान निर्मला सीतारमण ने गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी, जिसमें पतला सुनहरा बॉर्डर था। यह साड़ी सादगी और मजबूती का प्रतीक बनी और उनके ट्रेडमार्क स्टाइल की शुरुआत भी। (Img: Google)
