Budget 2026: बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG, जानें किस शहर में कितनी बढ़ी कीमतें

केंद्रीय बजट से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 49 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 1 फरवरी से लागू हो गई हैं, हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 1 February 2026, 10:18 AM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्रीय बजट से ठीक पहले आम आदमी और कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 फरवरी 2026 से कमर्शियल सिलेंडर 49 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

नई दरों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब बढ़कर 1,740.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,691.50 रुपये थी। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैटरिंग सर्विस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजों के दाम भी आगे चलकर बढ़ सकते हैं।

अलग-अलग शहरों में नई कीमतें

तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक देश के प्रमुख महानगरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हो गई हैं:

  • दिल्ली: 1,691.50 रुपये से बढ़कर 1,740.50 रुपये
  • कोलकाता: 1,795 रुपये से बढ़कर 1,844.50 रुपये
  • मुंबई: 1,642.50 रुपये से बढ़कर 1,692 रुपये
  • चेन्नई: 1,849.50 रुपये से बढ़कर 1,899.50 रुपये

इन शहरों में कीमतों में हुई बढ़ोतरी से खासतौर पर छोटे और मध्यम कारोबारियों की लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Budget 2026: हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत की आस, इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल हेल्थ तक जानें किन मुद्दों पर टिकी हैं निगाहें

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर

घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आखिरी बार संशोधन 8 अप्रैल 2025 को किया गया था। फिलहाल देश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमतें इस प्रकार बनी हुई हैं:

  • दिल्ली: 853 रुपये
  • कोलकाता: 879 रुपये
  • मुंबई: 852.50 रुपये
  • चेन्नई: 868.50 रुपये
  • लखनऊ: 890.50 रुपये
  • अहमदाबाद: 860 रुपये
  • हैदराबाद: 905 रुपये

Budget 2026 में किसानों पर फोकस? क्या बढ़ेगा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा?

बजट से पहले बढ़ी चिंता

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब देश केंद्रीय बजट 2026 का इंतजार कर रहा है। कारोबारियों को आशंका है कि गैस महंगी होने से ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ेगी, जिसका असर आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंच सकता है। अब सभी की नजरें बजट पर टिकी हैं कि सरकार महंगाई को लेकर क्या राहत देती है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 February 2026, 10:18 AM IST

Advertisement
Advertisement